थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग,गेंहूँ का बोझा समेत पांच बीघा कटे गेहूं की फसल जलकर राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर बहियार में सोमवार को अगलगी की घटना में खेत में दौनी के लिए काट कर रखा 5 बीघे का गेंहू का बोझ व ट्रैक्टर जल गया।अगलगी का कारण दौनी के दौरान ट्रैक्टर से निकली चिंगारी बताया जाता है।

बताया जाता है कि चंदौर निवासी चुनचुन सिंह का 5 बीघे में लगी गेंहू की फसल काट कर रखा हुआ था। ट्रैक्टर के द्वारा दौनी की जा रही थी। उसी से उठी चिंगारी से आग लग गई जिससे गेंहू जल कर राख हो गई ।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट 

Share This Article