बछवाड़ा एन एच 28 पर ट्रक की ठोकर से बाइक चालक जख्मी,अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव के समीप एनएच 28 पर रविवार की सुबह ट्रक की ठोकर से एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

जहां डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया गया। घायल की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत के दुलारपुर निवासी शशिभूषण प्रसाद सिंह का ३५ वर्षीय पुत्र प्रह्लाद सिंह भारद्वाज के रूप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय तेज रफ़्तार से तेघड़ा की तरफ जा रहे बाइक बेगमसराय गांव के समीप पहुंचा तो आगे आगे जा रही ट्रक ने मुहर्रम जुलुस के कारन अचानक ब्रेक मारा।

बछवाड़ा एन एच 28 पर ट्रक की ठोकर से बाइक चालक जख्मी,अस्पताल में भर्ती 2जिस कारण तेज रफ़्तार बाइक चालक ट्रक के पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर के बाद बाइक पलट गया और चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही ठोकर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article