बेगूसराय में एक किसान की लू लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच एक किसान की लू लगने से मौत का मामला सामने आया है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव की है। मृतक किसान की पहचान सहुरी गांव के रहने वाले मोहम्मद एशानुलहक के रुप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि भीषण गर्मी के बीच मोहम्मद एशानूलहक अपने खेत पर गया था। इस दौरान काफी गर्मी रहने के कारण अचानक बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। उन्होंने बताया कि अकेला रहने के कारण लू लगने से किसान मोहम्मद एशानूलहक की मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि जब दूसरे लोग खेत पर गया तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तभी इसकी सूचना 

बेगूसराय में एक किसान की लू लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम  2परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचकर आनन फानन में इस घटना की सूचना बीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर वीरपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदस्य पाल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article