धनबाद के केंदुआडीह थाना मे पदस्थापित एसआई विनोद कुमार की हुई मौत, नालंदा के गंगौरा गांव के निवासी थे एसआई, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल, हुई थी बीपी की शिकायत

DNB Bharat Desk

धनबाद (झारखण्ड)जिले के केंदुआडीह थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार का शनिवार देर शाम अचानक निधन हो गया। विनोद कुमार 1994 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे और वर्तमान में केंदुआडीह थाना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर अपने गांव लौट आए थे, लेकिन शनिवार की देर शाम एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई।

धनबाद के केंदुआडीह थाना मे पदस्थापित एसआई विनोद कुमार की हुई मौत, नालंदा के गंगौरा गांव के निवासी थे एसआई, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल, हुई थी बीपी की शिकायत 2बताया जा रहा है कि एसआई विनोद कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें शुगर व ब्लड प्रेशर की समस्या थी। वे चंडी थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग में भी उनके आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article