बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक रिटायर्ड शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मातम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक रिटायर्ड शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव की है। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव की है, जहां रिटायर्ड शिक्षक रामचंद्र पासवान अपने घर के सामने टहल रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर के सामने रोज के तरह टहलते थे। पता नहीं कहां से तेज मोटरसाइकिल आई और धक्का मार दी।

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक रिटायर्ड शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मातम 2

हम लोग उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article