बेगूसराय विवाहित महिला की संदिग्धावस्था में हुई मौत, परिजन लगा रहे हैं ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वही मृतक महिला के मायके वालों का आरोप है कि लड़का नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया। वहीं महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव की है। मृतक महिला की पहचान पचंबा गांव के रहने वाले जयकृष्ण कुमार सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है।

बेगूसराय विवाहित महिला की संदिग्धावस्था में हुई मौत, परिजन लगा रहे हैं ससुराल वालों पर हत्या का आरोप 2वही घटना के संबंध में मृत महिला के मायके वालों ने बताया है कि 17 वर्ष पहले जय कृष्णा कुमार सिंह के साथ मनीषा की शादी बड़ी धूमधाम से किए थे। इस दौरान मनीषा ने एक पुत्री को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि जब से पुत्री जन्म हुआ तब से ही ससुराल वालों के द्वारा मनीषा के साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  कई बार इसको लेकर पंचायत भी किया गया।

बेगूसराय विवाहित महिला की संदिग्धावस्था में हुई मौत, परिजन लगा रहे हैं ससुराल वालों पर हत्या का आरोप 3लेकिन इसके बावजूद भी मनीषा के ससुराल वालों के द्वारा अपने आदत से बाज नहीं आया और ताना देकर हमेशा प्रताड़ित और मारपीट करते रहता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि लड़का नहीं रहने के कारण ही मनीषा को गले में फंदा लगाकर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दिया।फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article