बेगूसराय में ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत,एक महिला समेत दो लड़की गंभीर रूप से घायल 

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई है।जबकि एक महिला और दो लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत मानोपुर गांव की हैं।

बेगूसराय में ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत,एक महिला समेत दो लड़की गंभीर रूप से घायल  2मृत लड़की की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार सदा की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान संजू देवी एवं आंचल कुमारी और मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई है।

बेगूसराय में ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत,एक महिला समेत दो लड़की गंभीर रूप से घायल  3जबकि  चपेट में आने से एक महिला दो लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह संजू देवी और तीन लड़की खेत पर गेहूं काटने के लिए जा रही थी। तभी तेज हवा के साथ बादल गरजने लगा। उन्होंने बताया है कि वह लोग कुछ समझ पाते तब तक में तेज से ठनका का गरजने लगा।

बेगूसराय में ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की मौत,एक महिला समेत दो लड़की गंभीर रूप से घायल  4ठनका के चपेट में आने से एक लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला दो लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article