बेगूसराय के वीरपुर में पीएम और सीएम के संबोधन सुनने के लिए जीविका दीदी की उमड़ी भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/वीरपुर-ग्रामीण महिलाओं कि आर्थिक उन्नति और सुदृढ़ीकरण को लेकर बिहार सरकार के द्वारा हाल ही में ऐलान किया गया था कि महिलाओं को सुआवलंवी बनने के लिए 10 हजार रुपए की धनराशि मुहैया कराया जाएगा।को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के सभागार में पीएम और सीएम के लाइव संबोधन सुनने के प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था किया गया था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के वीरपुर में पीएम और सीएम के संबोधन सुनने के लिए जीविका दीदी की उमड़ी भीड़ 2जिसे लेकर प्रखंड क्षेत्र की जीविका दिदीयों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे प्रखंड कार्यालय का सभागार समेत प्रांगण छोटा सा दिख रहा था। महिलाएं कह रही थी कि एक महिला को कियो सभी महिलाओं को सरकार स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए धन राशि मुहैया कराए।

बेगूसराय के वीरपुर में पीएम और सीएम के संबोधन सुनने के लिए जीविका दीदी की उमड़ी भीड़ 3इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के खाते से जीविका निधि में धनराशि अंतरण किया जा रहा है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संबोधन के लाइव प्रसारण के माध्यम से यहां के लोग अधिक से अधिक लाभ ले सकें को लेकर बुलाया गया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article