शंभू कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए बीहट नगर परिषद के अध्यक्ष; बीस सूत्री कार्यालय में हुई घोषणा

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट के नगर अध्यक्ष पद के पर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय सभागार में शनिवार को हुए चुनाव में बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह को निर्विरोध नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उक्त बातें चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार एवं चुनाव पर्यवेक्षक अरविन्द पटेल ने संयुक्त रूप से घोषणा किया।

- Sponsored Ads-

 वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक अरविन्द पटेल एवं निर्वाची पदाधिकारी सुनील ने बताया कि नामांकन के निर्धारित समय पूर्वाह्न साढ़े दस बजे 12 बजे के भीतर अभ्यर्थी के रूप में एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिसके बाद स्कूटनी किया गया जिसने नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी शंभू कुमार सिंह का नामांकन पत्र वैद्य पाया गया। एक ही नामांकन दाखिल होने पर निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा शंभू कुमार सिंह को निर्विरोध नगर अध्यक्ष बीहट निर्वाचित होने की घोषणा किया गया।

 शंभू कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए बीहट नगर परिषद के अध्यक्ष; बीस सूत्री कार्यालय में हुई घोषणा 2घोषणा होते ही समर्थकों एवं वरिष्ठ जदयू नेता तथा मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने शंभू कुमार सिंह को पुष्पों की माला और चादर से सम्मानित किया। मौके पर  जदयू नेता सह निर्वाची पदाधिकारी बरौनी ग्रामीण अशोक कुमार सिंह, निर्वाची पदाधिकारी बरौनी नगर पंचायत अशोक सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता रामनारायण सिंह, रामनरेश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, महादलित प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया अजय कुमार, बृजभूषण सहनी, अधिवक्ता अवधेश राय, मो आज़ाद, मो मोद्देशर, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रभात राय, सरपंच रामप्रकाश महतो, सोना देवी, रेनू देवी, किरण देवी विनीता देवी, टुनटुन कुमार, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ सिंह, रामपदारथ सिंह, युवराज सिंह सहित सैकड़ों सक्रिय क्रियाशील कार्यकर्ता और वरिष्ठ जदयू नेता उपस्थित रहे।

 शंभू कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए बीहट नगर परिषद के अध्यक्ष; बीस सूत्री कार्यालय में हुई घोषणा 3वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी अशोक सिंह एवं राम नरेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में पहली बार प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी निर्वाचित बनाए गए थे तबसे वर्तमान कार्यकाल 2022 से 2025 तक प्रखण्ड अध्यक्ष रहे। सत्र 2026 में 2029 तक के लिए पहली बार नगर अध्यक्ष बीहट बनाए गए हैं। वहीं मीडिया सेल अध्यक्ष बरौनी धर्मवीर कुमार ने बताया कि इस पद पर वर्तमान में विक्रम कुमार उर्फ शतीश थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article