समस्तीपुर: मोरवा के पूर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद बने बिहार राज्य मछुआरा आयोग के सदस्य, जदयू कार्यकर्ताओ में हर्ष

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार राज्य मछुआरा आयोग में मोरवा के पूर्व विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर सिंह निषाद को सदस्य बनाये जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) परिवार समस्तीपुर में काफी हर्ष हैं। जदयू के जिला अध्यक्ष डा• दुर्गेश राय ने इस मनोनयन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार सरकार के मंत्री, विजय कुमार चौधरी के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी ने अभी तक इस जिले के अति पिछड़ा समुदाय से आने वाले विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य एवं डॉ• ज्योति कुमारी को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य बनाकर जिले के अति पिछड़ा आबादी का मान-सम्मान एवं मनोबल बढ़ाया है

जिसका सीधा लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिलेगा। इस जिले के दसों विधानसभा सीट पर एनडीए विजय प्राप्त करेगा। विद्यासागर सिंह निषाद का सदस्य के रुप में मनोनयन होने पर पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी , पुर्व विधायक राजकुमार राय, मंजू कुमारी, प्रेमलता, अनिल सिंह,मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, राम बहादुर सिंह, विजय यादव, प्रमोद मिलिंद,धर्मदेव सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र साह, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, रंजीत कुमार फोजी, रजा अहमद,तोहिद अंसारी,रविन्द्र ठाकुर, रामदेव महतो,कौशल सिंह कुशवाहा, बिरिया देवी, राजगीर राम, अशरफी सहनी, प्रेम पासवान, डॉ अमित कुमार मुन्ना, डॉ अंजनी कुशवाहा,अरुण पासवान,नीरज झा, कृष्ण कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार साह,गौरव शर्मा, सुजित कुमार, शुभकांत ठाकुर, विद्याकर झा,तबरेज अंसारी, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, संतोष साह ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article