मुहाने नदी में पानी बढ़ते ही बहा सतनाग का डायवर्सन: 5 गांवों का संपर्क टूटा, बिजली के खंभे के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

DNB Bharat Desk

मुहाने नदी में पानी आते ही चंडी नगर पंचायत के सतनाग गाँव के पास बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे पांच गांव के सैकड़ो ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। गांव से बाजार, स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। मुहाने नदी में डायवर्सन बहने के बाद ग्रामीण कच्चे रास्ते का सहारा ले रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बाजार पहुंचने के लिए उन्हें लगभग तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं छोटे बच्चों को भी इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। दोपहिया और छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित है।हालांकि ग्रामीणों ने बिजली के खंभे के सहारे एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जो बेहद खतरनाक भी है।ग्रामीणों ने बताया कि स्थायी आवागमन की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मुहाने नदी में पानी बढ़ते ही बहा सतनाग का डायवर्सन: 5 गांवों का संपर्क टूटा, बिजली के खंभे के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण 2ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने पुल को तोड़कर एक नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन पैसे के अभाव में पुल का निर्माण कार्य आधे अधूरे में छोड़कर भाग गया।ठेकेदार और प्रशासन  की कार्यशैली से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मुहाने नदी पर पुल का निर्माण करने कराने की मांग की है।

Share This Article