विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के तहत बेगूसराय जिले में प्रतिदिन सभी अंचल-सह-प्रखंड कार्यालय विशेष कैम्प का किया जा रहा है आयोजन

DNB Bharat Desk

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के तहत बेगूसराय जिले में प्रतिदिन सभी अंचल-सह-प्रखंड कार्यालय, सभी पाँच नगर परिषद एवं नगर निगम, बेगूसराय में विशेष कैम्प कार्यरत है। यह कैम्प दिनांक 02.08.2025 से 01.09.2025 तक कार्यालय अवधि में कार्य करेगा।

- Sponsored Ads-

दावा-आपत्ति के क्रम में आज दिनांक 12.08.2025 को कैम्प में प्राप्त आवेदनों का  विवरण निम्नलिखित है—

Form-6– 373, Form-7 – 38,  Form-8 – 70

जिन अर्हता प्राप्त मतदाताओं  का नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है  या जिन्होंने 1/7/2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या ऐसे पात्र मतदाता जो 01.10.2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे है  वे प्रपत्र-6, घोषणापत्र (Annexure -D) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन दे सकते हैं। किसी दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से बिहार में स्थानांतरण कराने हेतु प्रपत्र 8 , घोषणा प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन दे सकते है।

SIR  के अवधि में दिनांक 01.08.2025 से 01.09.2025 तक नाम जुड़वाने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी दावा आपत्ति दिया जा सकता है। इसी के तहत विशेष कैंप में  BLA के द्वारा दावा आपत्ति दाखिल किया जा सकता है परन्तु उसके साथ BLA  के द्वारा घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा।

इसी क्रम में इस अभियान की समीक्षा हेतु भगवानपुर, नावकोठी, तेघड़ा,साहेबपुरकमाल एवं बेगूसराय सदर प्रखंड में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा BLO के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में SIR संबंधित जानकारी एवं योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाने हेतु निर्देश दिए गए ।

आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र आम नागरिकों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु बेगूसराय जिले के सभी पाँच अनुमंडलों – तेघड़ा, बलिया, मंझौल, बेगूसराय एवं बखरी में ई.वी.एम. डेमॉन्स्ट्रेशन सेंटर (EDC) स्थापित किए गए हैं। कोई भी नागरिक कार्यालय अवधि में EDC में मॉक पोल कर सकता है, एवं ई.वी.एम. संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

आज दिनांक 12.08.2025 को बेगूसराय अनुमंडल में स्थापित EDC में आमजनों एवं नगर निगम, बेगूसराय के वार्ड संख्या 24 से 45 ,के कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने मॉक पोल किया  एवं EVM/VVPAT संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय  सभी आम जनों से अपील करते है कि दिनांक 01.08.2025 को प्रकाशित Draft मतदाता सूची के आलोक में दावा-आपत्ति की अवधि में सभी छूटे हुए मतदाता प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएँ  जिससे उनका नाम दिनांक 30.09.2025 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित हो सके।

Share This Article