मकर संक्रांति पर्व को लेकर राजगीर में आयोजित होगा दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

मकर संक्रांति का पर्व दही और चूड़ा खाने की एक अलग ही परंपरा है। मकर संक्रांति पर्व को लेकर दूध और दही की मांग बढ़ गई है। इस बार नालंदा डेयरी की ओर से दूध और दही की किल्लत होने नहीं दी जाएगी। नालंदा डेयरी के सीईओ मजीदुद्दीन ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर दूध और दही की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर राजगीर में आयोजित होगा दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता 2मकर संक्रांति पर्व को लेकर इस वर्ष साढ़े छह  लाख लीटर दूध की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है वही 54 हजार  किलोग्राम दही  बिक्री की तैयारी की गई है।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर राजगीर में आयोजित होगा दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता 3उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति को लेकर राजगीर में दही खाओ-  इनाम पाओ का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस प्रतियोगिता में 3 मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article