वीरपुर: चार दिवसीय काली पूजा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आल्हा-ऊदल प्रस्तुति ने मोहा मन

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा ,डीह व बरैयपुरा गांव में चार दिवसीय काली पूजा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।मेले के प्रथम व द्वितीय दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता काली के दर्शन कर मेले का आनंद उठाया।इस संबंध में काली पूजा समिति पर्रा के अध्य्क्ष सह पंसस नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यहां वर्ष 1956 से ही मां की प्रतिमा स्थापित कर मेले का आयोजन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि दीपों का उत्सव दीपावली पर्व के दौरान ही अमावस्या की मध्य रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां के दर्शन के हेतु श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए हैं।जहां श्रद्धालुओं की जत्था पूजा अर्चना के लिए जुटे रहते हैं।शाम में संध्या आरती के दौरान लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी हुई रहती है,जो पूजा अर्चना में आस्था व भगवान के प्रति अटूट विश्वास को दिखाता है।उन्होंने बताया कि मेले के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूले,व विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल भी लगाए गए हैं।

वीरपुर: चार दिवसीय काली पूजा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आल्हा-ऊदल प्रस्तुति ने मोहा मन 2मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आल्हा रुदल से संबंधित इतिहासिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।जिसे देखकर लोगों ने  खूब पसंद कर रहे हैं तथा अतित से भी रूबरू हो रहें हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान आधुनिक युग मे इस तरह के कार्यक्रमों को जीवंत रखना,अपनी संस्कृति,सभ्यता व आध्यात्मिकता को संरक्षण रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेहतर से बेहतर जीवन जीने के लिए अपनी संस्कृति व सभ्यता को बरकरार रखना होगा।

वीरपुर: चार दिवसीय काली पूजा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आल्हा-ऊदल प्रस्तुति ने मोहा मन 3वहीं डीह गांव में भी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ माता काली की पूजा अर्चना की जा रही है।यहां सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की हरेक मनोकामनाएं पूरी होती हैं।वही विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआई ऋषिकेश भारद्वाज अपने दलबल के साथ गश्त कर रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article