रब्बी की बुआई हेतु बेगूसराय के किसानों के बीच खाद के लिए त्राहिमाम, डीएओ और खाद माफिया के गँठजोर से खाद का महा संकट

DNB Bharat Desk

रबी की बुआई हेतु खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे है।विगत मार्च से अक्टूबर माह तक बेगूसराय में पहुंचा खाद का बड़ा हिस्सा जिला कृषि पदाधिकारी एवं खाद माफिया की मिली भगत से कालाबाजारी का भेंट चढ चुका है। उसे नेपाल भेजा गया।कृषि विभाग के कर्मी एवं जिला के खाद विक्रेताओं में आम चर्चा है,ऐसा महाभ्रष्ट डी ए ओ इसके पहले बेगूसराय ने कभी नहीं देखा था। 

- Sponsored Ads-

विगत अप्रैल माह में तेघरा के एक थौक व्यापारी द्वारा खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जांच संयुक्त निदेशक (शस्य)मुंगेर प्रमंडल द्वारा प्रस्तुत 59 पेज के जांच प्रतिवेदन तथ्यों के आधार पर डी ए ओ बेगूसराय को दोषी पाया।जांच प्रतिवेदन में खाद की कालाबाजारी में खाद माफिया को बचाने और नमामि गंगे में भयानक लूट के दर्जनों अकाट्य प्रमाण दिए हैं। बिहार के कृषि विभाग में कार्यरत उस वरिष्ठतम पदाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर डी ए ओ को इस कुकृत्य के लिए कठोर कार्रवाई होना चाहिए था।मगर बिहार राज्य बीज निगम में तेघड़ा निवासी  सबसे बड़ा बीज माफिया गौड़ी शंकर साह के द्वारा कृषि निदेशक, जे डी ए ब्रज किशोर,राजीव और कृषि मंत्री के बीच मोटा डील करवा कर ठोस सबूत के बुनियाद पर उस जांच रिपोर्ट को शायद डस्टबिन में फेंक दिया।

उसके उपर कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इस महा भ्रष्ट डीएओ द्वारा  मोटा रकम लेकर सभी थौक व्यापारियों को खुलेआम कालाबाजारी करने की छूट दे रखा है।साथ ही खुदरा व्यापारियों पर कार्रवाई का डंडा चलाने का भय का आतंक फैलाकर थौक व्यापारियों की मर्जी के रेट पर खाद लेने को मजबूर किया जा रहा है।नतीजा है कि यूरिया खाद प्रति बैग 240 रु में खुदरा व्यापारियों के दुकान तक थौक विक्रेता को पहुंचना है, वही खुदरा व्यापारियों को 315 रूपया प्रति बैग की दर से थौक व्यापारियों के यहां से अपने खर्चे पर ले जाने के कारण 266 रुपया प्रति बैग की जगह 350 से 400 रु प्रति बैग यूरिया और 1350 रु के बदले 1900 रु प्रति बैग डीएपी लेने के लिए किसान मजबूर है।

बेगूसराय में सात विधायक,दो विधान पार्षद और एक सांसद के अलावा जिला समाहर्ता के सामने दिनदहाड़े किसानों की लूट हो रही है। मगर महाभारत में जैसे द्रोपदी के चीर हरण के वक्त सभी सभासद मौन थे,ठीक उसी प्रकार हमारे जनप्रतिनिधिगण और डीएम बेगूसराय मौन धारण कर लिया है। दुर्भाग्य है कि कृषि मंत्री के बेगूसराय प्रवास के दौरान डी ए ओ द्वारा तेघरा के खाद माफिया से सेवा ली जाती है। सिर्फ दिखावे के लिए रोज डीएम बैठकों का दौर चला रहे है,मगर कहीं कुछ हो नहीं रहा है। 

संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के नेता अशोक प्रसाद सिंह,दिनेश कुमार,संतोष ईश्वर,मनोज कुमार, गणेश चौधरी,अशोक कुमार सिंह,रामनरेश महतो,राम चरित्र महतो,नवीन कुमार ने किसानों की हो रही लूट पर रोष प्रकट करते हुए, सरकार से मांग की है कि अविलंब इस लूट पर रोक लगे तथा दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए तथा पर्याप्त खाद की आपूर्ति कर किसानों को रबी बुआई के लिए समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए अन्यथा किसान चुपचाप बैठ नहीं रहेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article