मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे – रूदल राय

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो और जनमानस को आमंत्रण भेजा जाए- नन्दलाल राय

डीएनबी भारत डेस्क

विकास पुरुष सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार के आगामी 14 मार्च को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरौनी प्रखण्ड में ग्रोथ सेन्टर बरौनी बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जेडीयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी रूदल राय के अध्यक्षता में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी कार्यालय में मंगलवार को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, बीस सूत्री अध्यक्ष, मुख्य पार्षद तथा वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित किया गया। 

बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष बीहट सह बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने किया। वहीं तैयारी एवं आवश्यक बैठक में मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार के तीसरे फेज के समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्य प्रवेश द्वार, तोड़न द्वार, बैनर, पोस्टर, लॉजिस्टिक, प्रचार प्रसार,कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के आने जाने, जनमानस के प्रारम्भिक जनसुविधाओं, शुद्ध पेयजल, अस्थाई शौचालय बनाए जाने सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपस में साझा किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे - रूदल राय 2मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी रूपेश कुमार, बरौनी प्रखण्ड सह नगर परिषद बीहट मीडिया सेल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, बलिया से जदयू नेता मुन्ना महतो,महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, परमानंद सिंह, उत्तम ठाकुर राजीव कुमार, अविनाश कुमार, प्रेम कुमार, चन्दन कुमार एवं सोना देवी सहित सभी वरिष्ठ जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी रूदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे। 14 मार्च को तेघड़ा विधानसभा सहित बरौनी प्रखण्ड एवं बेगूसराय जिला के लिए ऐतिहासिक दिन होगा और तेघड़ा विधानसभा के बरौनी प्रखण्ड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। 

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के समय से ही नीतीश कुमार ने बिहार के बेगूसराय जिले और बेगूसराय जिले के तेघड़ा विधानसभा के बरौनी प्रखण्ड में विकास की लम्बी लाइन खींचने का काम किया है। इस दिन मुख्यमंत्री बेगूसराय जिले को करोड़ों रुपए की सौगात देने जा रहे हैं। यह क्षण काफ़ी गौरवान्वित करने वाला और औद्योगिक क्षेत्र में स्वर्णिम अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। उन्होंने अपने संबोधन में महिला उत्थान, आरक्षण, अल्पसंख्यकों के लिए सबसे आगे बढ़कर देश दुनियां में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, शिक्षा दर, वर्तमान समय में विद्यालय से बाहर छात्रों और 2005 से पहले विद्यालय से बाहर रहने वाले छात्रों की आनुपातिक दर सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे - रूदल राय 3साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे। इतिहास के पन्नो में इनका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ साथ अब युवा नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी बिहार के सभी जिलों के प्रखण्ड एवं गांव गांव भ्रमण कर पार्टी एवं नीतीश कुमार की एनडीए सरकार की उल्लेखनीय कार्यों को जनमानस के बीच रखने का काम करेंगे। वहीं बेगूसराय जदयू महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक दायित्व होगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे - रूदल राय 4उन्होंने कहा श्रीकृष्ण सिंह के बाद नीतीश कुमार बिहार के पहले मुख्यमंत्री हैं जो बेगूसराय जिले को अपना कर्मभूमि बनाया और बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, बरौनी खाद्य कारखाना, तेलशोधक कारखाना, बरौनी डेयरी, सिक्स लाइन पुल सह सड़क, राजेंद्र सेतु के बगल में डबल लाइन रेलवे ट्रैक, स्मॉल इंडस्ट्री, बरौनी ग्रोथ सेन्टर, बरौनी मेडिकल कॉलेज, बीएससी नर्सिंग स्कूल, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर पॉलिटेक्निक कॉलेज बरौनी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास करने का काम किया है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद बेगूसराय सह वरिष्ठ जदयू नेता नन्दलाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी हिस्सों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाए। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे - रूदल राय 5वहीं मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट सह वरिष्ठ महिला जदयू नेत्री बबीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसुविधाओं का ख्याल रखना हमसभी का सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें हम बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इन्हीं बातों का दोहराते हुए तथा समर्थन किया बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने भी। कार्यक्रम को बीस सूत्री अध्यक्ष तेघड़ा चन्दन कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता रामनारायण सिंह, डा धर्मेन्द्र पटेल, रामनरेश सिंह, अशोक सिंह, देव कुमार, अरुण कुमार गांधी, प्रभात राय सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किया ।

Share This Article