समस्तीपुर में पेशी पर आये 4 कुख्यात फरार कैदी का पुलिस ने जारी किया फोटो, पहचान बताने वाले की रखी जाएगी गोपनीयता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर कोर्ट से फरार चार कैदी का फोटो पुलिस ने किया जारी। पुलिस ने की लोगों से पहचान कर बताने की अपील। पहचान बताने वाले की रखी जाएगी गोपनीयता.रखी जायगी। बताते चले कि कोर्ट कैंपस परिसर से पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी पकड़ा गया, वहीं चार अन्य फरार हो गये।

समस्तीपुर में पेशी पर आये 4 कुख्यात फरार कैदी का पुलिस ने जारी किया फोटो, पहचान बताने वाले की रखी जाएगी गोपनीयता 2फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है।बता दे कि पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, तभी कोर्ट कैंपस परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे।

समस्तीपुर में पेशी पर आये 4 कुख्यात फरार कैदी का पुलिस ने जारी किया फोटो, पहचान बताने वाले की रखी जाएगी गोपनीयता 3हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए। फरार हुए अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है। फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article