डीएनबी भारत डेस्क
भाकपा नेता सह वीरपुर निवासी रामचन्द्र साह का बीते सोमवार को देर रात् में निधन हो गया।वे करीब 82 वर्ष के थे।जिससे पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं व परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
- Sponsored Ads-

इस दौरान पार्टी के अंचल मंत्री सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के अगुवाई में पार्टी की नेत्री सह पंसस रीता देवी,पूर्व मुखिया चंद्रभूषण सिंह, उप अंचल मंत्री अजय झा,मो.अदालत, मनोज यादव ,जय जय राम राय,अरूण राय, मोहम्मद फुदो आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी।
अंचल मंत्री ने बताया कि वे 1968 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजीवन पार्टी के प्रति वफादार सिपाही बनकर काम किये थे।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।मोके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-