कायाकल्प योजना को लेकर बीईओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक, 25 नवंबर तक रंग-रोगन पूरा करने का निर्देश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय): विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और परिसर को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी भवन भगवानपुर में कायाकल्प योजना को लेकर प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अमित अक्षय मिश्रा ने की।

- Sponsored Ads-

बैठक में बीईओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत आवश्यक मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विद्यालयों में रंग-रोगन का कार्य 25 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके लिए विद्यालय प्रधान वेंडर के माध्यम से अथवा स्वयं अपने स्तर से कार्य करा सकते हैं।

कायाकल्प योजना को लेकर बीईओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक, 25 नवंबर तक रंग-रोगन पूरा करने का निर्देश 2बीईओ ने कहा कि विद्यालयों के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं।

कायाकल्प योजना को लेकर बीईओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक, 25 नवंबर तक रंग-रोगन पूरा करने का निर्देश 3बैठक में लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा, संदीप कुमार, प्रधानाध्यापक मो. रईस उद्दीन, संजीव कुमार, विनोद राम सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article