सिमरिया धाम में छठ स्नान को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भीषण महाजाम में फंसी रहीं दर्जनों एम्बुलेंस व प्रशासनिक गाड़ियां

DNB Bharat Desk

सोने की चिडियां मां भारती भारत देश में सनातन धर्म में सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर पतित पावनी उत्तर वाहिनी मां गंगा की आँचल गंगा तट सिमरिया में लाखों श्रधालु गंगा स्नान बनाने एवं गंगाजल लेने आए सिमरिया धाम। वहीं सिमरिया धाम में लगी महाजाम में रेंगती और तरपती रही मानव जीवन ।

- Sponsored Ads-

इस दौरान दर्जनों एम्बुलेंस, शव वाहन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग आदि की वाहन भी घंटों जाम में फंसी रही। यह आलम वो दृशय मंगलवार के अल सुबह से ही रुक रुक कर बनता रहा। जाम लगने के प्रमुख कारणों में राजेंद्र सेतु से नीचे उतरने के तीनों सीढ़ी का खुला होना, मार्ग पर ही वाहनों को रोककर श्रधालुओं का चढना- उतरना, सड़क पर ही वाहनों मोड़कर घुमाना, यत्र- तत्र वाहनों का पार्किंग करना, बेतरतीब ओवरटेकिंग ,ट्राफिक के सभी नियमों का खुलम खुल्ला धज्जियां उड़ाना चालकों के लिए आम सी बात थी।

सिमरिया धाम में छठ स्नान को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भीषण महाजाम में फंसी रहीं दर्जनों एम्बुलेंस व प्रशासनिक गाड़ियां 2उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था की इस महाजाम में ज़िंदगी मौत से लड़ रहे दर्जनों से अधिक मरीजों को ले जा रही अलग अलग एम्बुलेंस, शव वाहन का साईरन और प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग, डीटीओ बेगूसराय, एडीएमओ बेगूसराय सहित कई महत्वपूर्ण अधिकारियों के वाहनों का हूटर भी बज रहा है । इस कारण से हजारों हजार छठ उपासक व्रतियों ने राजेन्द्र सेतु, सिक्स लाईन पुल और बरौनी थर्मल पावर स्टेशन से पैदल ही गंगा नदी तट पर गंगा स्नान बनाने और पवित्र गंगाजल ले जाते रहे।

सिमरिया धाम में छठ स्नान को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भीषण महाजाम में फंसी रहीं दर्जनों एम्बुलेंस व प्रशासनिक गाड़ियां 3वहीं इस दौरान डीड़ीआरएफ , एसडीआरएफ गंगा नदी में लगातार गस्त लगाते हुए स्नान कर रहे श्रधालुओं को बेरिकेटिंग के भीतर ही स्नान करने का आग्रह करते रहे। वहीं दूसरी और ट्राफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तत्पर रहे।बताते चलें की समय रहते ही राजेंद्र सेतु से नीचे उतरने के सभी सिढीयां और पगडंडियों को तत्काल प्रभाव से बन्द नहीं किया जाता है तो इससे खतरा होने की संभावना से साफ इंकार नहीं किया जा सकता है। क्यूंकि अक्सर श्रधालु इसी मार्ग से आते जाते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article