बेगूसराय जिले के बखरी में लगेगा जनता दरबार: विधायक संजय पासवान सुनेंगे लोगों की समस्याएं

DNB Bharat Desk

बखरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम पहल की गई है।लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बखरी के विधायक सह निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान शनिवार को रामपुर स्थित विवाह भवन में आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा,जहां विधायक स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्र के मतदाताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे।इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत या सामुदायिक समस्या लेकर पहुंच सकता है।

बेगूसराय जिले के बखरी में लगेगा जनता दरबार: विधायक संजय पासवान सुनेंगे लोगों की समस्याएं 2पंकज पासवान ने बखरी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे विधायक के समक्ष रखें।

उन्होंने यह भी बताया कि विधायक संजय पासवान हर सप्ताह तीन दिन बखरी विधानसभा में मौजूद रहेंगे,ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।यह पहल स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article