बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन वर्षोय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन वर्षोय बच्ची की मौत हो गई । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमा दियारा की है । मृत बच्ची की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के माथार निवासी रामकृपाल यादव के पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि अंजली कुमारी अपनी मां के साथ नानी घर गई थी। गौरतलब है कि मथार दियारा अभी बाढ़ से घिरा है । बताया जा रहा है कि अंजलि की मां अपने दूसरे बच्चे को जब दूध पिला रही थी उसी क्रम में खेलते खेलते पानी के नजदीक चली गई और देखते देखते गहरे पानी में डूब गई ।

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन वर्षोय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई थी । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article