डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी मुरलीटोल–विद्यापति पथ पर रविवार दोपहर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। बाइक चालक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। घायलों की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव निवासी किशन कुमार झा के पुत्र बाइक चालक सत्यम कुमार झा तथा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव निवासी मुकेश कुमार ईश्वर के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। घायल अविनाश कुमार ने बताया कि वे दोनों विद्यापतिनगर से बाइक पर सवार होकर बछवाड़ा अपने घर जा रहे थे । इसी दौरान मुरलीटोल–विद्यापति पथ पर हिरायचक गांव के समीप मुरलीटोल से विद्यापति नगर के तरफ जा रही अज्ञात ट्रक ने बाइक में सामने से ठोकर मार दिया।
जिस कारण दोनों गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। ठोकर के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आस पास के लोग जमा हो गए और दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि मुरलीटोल–विद्यापति पथ पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसमें दो बाइक सवार घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान करने और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
डीएनबी भारत डेस्क