बेगूसराय में गन्ने के खेत में अचानक लगी आग,आग बुझाने गए एक किसान की झुलस कर हुई दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

गन्ने की खेत में अचानक भीषण आग लग गई। तभी वहां पर मौजूद मृतक लखिन्द्र यादव अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया।इसी दौरान अचानक मृतक लखिन्द्र यादव के शरीर में आग लग गया। उस आग से बचने का भरसक प्रयास किया लेकिन बच नहीं सके और खेत में ही जिंदा जल गये।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई आग लगते ही उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही आग बुझाने के लिए गए एक किसान की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना छौराही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव की है।बेगूसराय में गन्ने के खेत में अचानक लगी आग,आग बुझाने गए एक किसान की झुलस कर हुई दर्दनाक मौत 2

मृतक किसान की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव के 11 नंबर वार्ड के रहने वाले स्वर्गीय डंपर यादव का 60 वर्षीय पुत्र लखिन्द्र यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम गन्ने की खेत में अचानक भीषण आग लग गई।  तभी वहां पर मौजूद मृतक लखिन्द्र यादव अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग एकदम विकराल रूप ले रखा था। इसी दौरान अचानक मृतक लखिन्द्र यादव के शरीर में आग लग गया। उस आग से बचने का भरसक प्रयास किया लेकिन बच नहीं सके और खेत में ही जिंदा जल गये।बेगूसराय में गन्ने के खेत में अचानक लगी आग,आग बुझाने गए एक किसान की झुलस कर हुई दर्दनाक मौत 3

- Sponsored Ads-

जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बुझाने के क्रम में वह बुरी तरह से झुलस गये।,और बेहेश हो गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तक उक्त वृद्ध दम ने तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने गन्ने के खेत पर पहुंचकर इसकी सूचना छौड़ाही थाने पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article