सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल, पीएचसी भगवानपुर मे भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सड़क दूर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया  जिसकी पहचान बीरपुर थाना के बखतपुर गांव निवासी दिलीप ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र शन्नी कुमार के रूप में हुई है।

उक्त मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शन्नी कुमार अपने मोटरसाइकिल से चंदौर गांव स्थित किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।जब वह पिपरा समसा मुख्य पथ के भगवानपुर बाजार स्थित मस्जिद के पास से गुजर रहा था तभी वह सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया तथा वह बुरी तरह घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल, पीएचसी भगवानपुर मे भर्ती 2स्थानीय लोग उसे उठाकर पीएचसी भगवानपुर मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article