मिजोरम में पत्थर का खदान ढहा, बिहार के 12 मजदूर फंसे, 8 का…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर के खदान में पत्थरों के ढहने से बिहार के कई मजदूर दब गए। दबे मजदूरों के रेस्क्यू के दौरान अब तक 8 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। सभी मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हादसे में कुल 12 मजदूर खदान में फंसे थे। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद से एसडीआरएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत और बचाव का काम जारी है।

- Sponsored Ads-

 

मिजोरम में पत्थर का खदान ढहा, बिहार के 12 मजदूर फंसे, 8 का... 2बताया जा रहा है कि अचानक हुए हादसे की वजह से मजदूरों को मौके से भागने का मौका भी नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और खदान में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसके मौके पर पहुंची रेसक्यू टीम ने कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article