बेगूसराय में चोरों का बड़ा दुस्साहस: कोलकाता में तैनात CRPF इंस्पेक्टर के बंद मकान से 30 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय: बेगूसराय में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोहल्ले में चोरों ने कोलकाता में तैनात सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह के बंद मकान को निशाना बनाया और 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि राज किशोर सिंह 18 मई को परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे जब वे घर लौटे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। पहली मंजिल के दो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।

बेगूसराय में चोरों का बड़ा दुस्साहस: कोलकाता में तैनात CRPF इंस्पेक्टर के बंद मकान से 30 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी 2चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, शादी में मिले पीतल के बर्तन, बच्चों के नए कपड़े और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वीआईपी बैग, ट्रंक और गोदरेज तक को खंगाल डाला। मकान का ग्राउंड फ्लोर सुरक्षित रहा, जबकि चोरों ने केवल पहली मंजिल के दो कमरों को निशाना बनाया।

आशंका है कि अपराधी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। पीड़ित परिवार को शक है कि घर की बनावट और सामान की जानकारी रखने वाले किसी परिचित की भूमिका भी हो सकती है।

बेगूसराय में चोरों का बड़ा दुस्साहस: कोलकाता में तैनात CRPF इंस्पेक्टर के बंद मकान से 30 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी 3वहीं, पीड़ित की पत्नी किरण देवी ने डायल-112 की टीम पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बेगूसराय में चोरों का बड़ा दुस्साहस: कोलकाता में तैनात CRPF इंस्पेक्टर के बंद मकान से 30 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी 4अब सवाल यह है कि पांच महीने से बंद मकान में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले अपराधी कौन हैं? क्या चोरों को घर के अंदर रखे कीमती सामान की पहले से जानकारी थी? फिलहाल पुलिस के सामने इस बड़ी चोरी का खुलासा करना बड़ी चुनौती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article