बेगूसराय: बिहार राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का गठन, 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार राज्य जूनियर बालक वर्ग कबड्डी चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु बेगूसराय जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम के गठन हेतु बुधवार को नप बीहट स्थित संस्कार भवन बीहट में मैट पर आए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के बाद 16 बेहतर खिलाड़ियों को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय बीहट परिसर में सीनियर राष्ट्रीय खिलाडी सचिन कुमार की देखरेख में चयनित खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें।

- Sponsored Ads-

 खिलाडियों का चयन पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाडी श्वेता कुमारी, नंदन कुमार, आदित्य कुमार अंबर, लिलाम्बुज के द्वारा किया गया। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल एवं सचिव सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम में शिविर हेतु शुभम, हर्षराज, अनिमेष, प्रिंस, रुपेश, 

बेगूसराय: बिहार राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का गठन, 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन 2रवि, विक्की, शिवम, पियूष, क्रिस, आदर्श, शानू, आर्यन, घनश्याम, आरुष, सुमित का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। प्रशिक्षण के बाद बेहतर खिलाड़ी का चयन कर बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम में शामिल करते हुए बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु रवाना किया जाएगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article