डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर| बिहार में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भगवानपुर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ता लखनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा के चरणों में माथा टेककर राज्य के विकास, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, महामंत्री शिवदत्त पंडित, राकेश चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष अतुल कुमार राणा, मन्नू सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री अमरेश सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अवध महतो, मंडल मंत्री पंचू राय, मंडल कार्यसमिति सदस्य संजय राय, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन राय, अतिपिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोहर साहनी, युवा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार, मनीष सिंह, युवा मंडल महामंत्री शशि वर्णवाल, युवा मंडल मंत्री चंदन साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा पंचायत अध्यक्ष लखनपुर अभय सिंह, बनवारीपुर पंचायत अध्यक्ष मनीष सिंह, महेशपुर पंचायत अध्यक्ष दिलीप महतो, दमोदरपुर पंचायत अध्यक्ष सुशील चौधरी, पैक्स अध्यक्ष काजीरासलपुर आनंद गौतम, भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य एतबारी साहनी, रामदुलार आडवाणी, सोनू कुमार, बूथ अध्यक्ष रामबालक ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए राज्य में विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट