लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर नहाय खाय अनुष्ठान संपन्न,खरना अनुष्ठान की तैयारी में जुटे लोग

DNB BHARAT DESK

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन मंगलवार को छठ व्रतियों ने सवेरे गंगा एवं स्थानीय बुढ़ी गंडक नदि में पवित्र स्थान  कर व प्रसाद पकाया। जिसमें  कद्दू की सब्जी अरवा चावल का भात अथवा अरवा गेहूं की रोटी चने की दाल का महाप्रसाद बनाकर आदित्य को समर्पित करते हुए प्रसाद स्वरूप  ग्रहण किया एवं अपने कुटुंबों के बीच भी महाप्रसाद का वितरण किया।

- Sponsored Ads-

नहाए खाए अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात सभी वत्ति लोक आस्था के इस महापर्व के दूसरे दिन आज बुधवार को संध्या समय होने वाले खरना अनुष्ठान की तैयारी में जुट गए हैं। रात्रि समय  छठ व्रती ,चावल का खीर और रोटी का भोग सूर्य देव को अर्पण करते है और खुद प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात अपने तमाम कुटुंबों के बीच भी उसका वितरण करते हैं।

लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर नहाय खाय अनुष्ठान संपन्न,खरना अनुष्ठान की तैयारी में जुटे लोग 2खरना अनुष्ठान संपन्न होने के बाद छठवृत्ति 40 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं तथा आस्था का महापर्व छठ व्रत के चौथे दिन प्रातः काल उदयाचल सूर्य को अरग अर्पण करने के पश्चात पारन अनुष्ठान पूरा कर व्रत का  निस्तार करते हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article