हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का व्रत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर, पर्रा पंचायत के विभिन्न टोलों व मोहल्लों  में ग्रामीणों ने भक्ति भाव से भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को मनाएं जाने वाली अनंत चतुर्दशी व्रत को पंडितों को बुलाकर विधि सम्मत अनंत भगवान की पुजा अर्चना की गई।

- Sponsored Ads-

पूजा के उपरांत कथा सुनने के पश्चात चरणामृत और प्रसाद ग्रहण करते हुए पुरूषों ने दाएं हाथ में और महिलाएं बांए हाथ में अपने अपने मनपसंद रंगों के धागे में बंधे चौदह गांठ वाले अनंत स्वरूप भगवान को बांधने के बाद पारणा किया। इस संबंध में विभिन्न स्थानों पर पुजा अर्चना करा रहे विद्वान पंडितों ने बताया कि इस व्रत को श्रर्व प्रथम भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित होकर पांडवों ने किया था।

हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का व्रत 2 उसके बाद इस वर्त को शिला नाम की एक लड़की ने की ऐसा शास्त्रों में वर्णित है कि इस व्रत को भक्ति भाव से लोग चौदह वर्ष तक नियमानुसार करें तो धन-धान्य से संपन्न और पुत्र रत्न को लोग प्राप्त करते हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

 

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article