डीएनबी भारत डेस्क
कॉमनवेल्थ गेम्स महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर देश, बिहार और बेगूसराय का नाम रोशन करने वाली बीहट की बेटी रिया कुमारी के गृह जिला आगमन पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन 5 नवंबर को नगर परिषद बीहट क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित होटल युवराज परिसर में किया जाएगा।

उक्त जानकारी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की रुप रेखा, बैनर पोस्टर, सहित अन्य तैयारी पूरी कर ली गई है। सचिव सरोज कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को गोल्ड मैडल विजेता रिया कुमारी पटना से दोपहर बारह बजे सिमरिया धाम गोलंबर पर आगमन होगा। जहां पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी, स्थानीय खेल प्रेमी, खिलाड़ियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा उसका स्वागत किया जाएगा।
उसके बाद वहां से भव्य सम्मान यात्रा प्रारंभ होगी। सम्मान यात्रा चकिया, मल्हीपुर, बीहट चांदनी चौक, रामजानकी मंदिर बीहट एवं दिनकर गोलंबर होते हुए युवराज होटल, जीरोमाइल पहुंचेगी। जहां दोपहर 2 बजे से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के मुख्य संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रिया कुमारी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या बीहट की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बेगूसराय जिले और बिहार के लिए गर्व का विषय है। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के लिए गौरव का क्षण है।
बेगूसराय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि रिया बेटी हम सबों का मान सम्मान बढा़या है। ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा सकती हैं। संरक्षक डा सोनू शंकर ने कहा कि बेगूसराय जिला के लिए गर्व का क्षण है।हम सभी इस आयोजन में शामिल होकर अपनी बेटी,बहन का सम्मान करें।नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा सभी खेलप्रेमियों, खिलाडियों को सम्मान समारोह में शामिल होकर मान सम्मान बढाए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट