डीएनबी भारत डेस्क
रोसड़ा में लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी का मामला सामने आया है।सभी पीड़ित रोसरा थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित लोगों ने बताया कि
- Sponsored Ads-

एक निजी संस्था द्वारा प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से दो हजार रुपये वसूला गया है। रुपये लेने के बाद संस्था के संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए है। जिसके बाद ठगी के शिकार महिला-पुरुष रोसड़ा थाना पहुंचे है और कार्रवाई की मांग कर रहे है।
इधर रोसड़ा पुलिस ने लोगो के शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रोसड़ा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि लोगो द्वारा शिकायत किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-