बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना लाखों थाना क्षेत्र के लखनपुर बहियार की है।मृतक युवक की पहचान लखनपुर गांव के रहने वाले महेश पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि प्रिंस कुमार बहियार में खेत में धानरोपनी करने के बाद वह शौच करने के लिए पानी भरे गड्ढे के पास गया था।

इस दौरान पैर फिसल गया जिससे गहरे पानी में चला गया और डूब गया।  परिजनों ने बताया है कि डूबता देख लोगों ने हर संभव प्रिंस कुमार को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई काफी खोजबीन के बाद उसका शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया।

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने लाखों थाना पुलिस को दी मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद परिजनों से मिलकर और संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article