बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, महिला भारी कर्ज के बोझ से परेशान थी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां लाखो थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भारी कर्ज के बोझ से परेशान थी। परिवार का कहना है कि बेटी की शादी में लिया गया दस लाख से ज्यादा का कर्ज इस मौत की वजह बना। आपको बताते चले कि रामनगर गांव की रहने वाली सुधा देवी, पति चुनचुन राय की पत्नी थीं।

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, महिला भारी कर्ज के बोझ से परेशान थी 2परिवार का कहना है कि कुछ महीने पहले बेटी की शादी में तकरीबन 10 लाख रुपए से अधिक का कर्ज लिया गया था।घर पर रोज़ किस्त वसूलने वाले आते थे… लगातार दबाव और तनाव से सुधा देवी टूट चुकी थीं। परिवार का आरोप है कि इसी कर्ज से परेशान होकर उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, महिला भारी कर्ज के बोझ से परेशान थी 3पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सवाल बड़ा है… क्या कर्ज और किस्त का बोझ अब लोगों की जान लेने लगा है। बेगूसराय की इस घटना ने एक बार फिर समाज और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article