डीएनबी भारत डेस्क
नवगछिया में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या और बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी पर गुरुवार रात को अपराधियों ने गोली मार दिया. वहीं अब झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है.
- Sponsored Ads-

उनकी बहू का शव जमुई स्थित घर के कमरे से बरामद किया गया है. जमुई में जेडीयू विधायक की बहू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मामले में जिले के गिद्धौर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है. परिवार की तरफ से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-