गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमर टोल गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमर टोल गढ़पुरा कुम्हारसौ गाँव निवासी आनंदी महतो के 45 वर्षीय पुत्र किसान रंजीत महतो की मौत खेत पटवन के दौरान शनिवार की सुबह 6 बजे में बिजली की करंट लगने से घटनास्थल पर हो गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि किसान अपने खेत का पटवन कर रहा था।
इसी दौरान उनके शरीर में बिजली का करंट सट गया और उनकी मौत हो गई, पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की छानवीन में पुलिस जुट गई है। मृतक के परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा है। वही होली पर्व को लेकर मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
डीएनबी भारत डेस्क