नालंदा: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के काफिले को ग्रामीणों ने एक घंटे तक रोका, मारपीट में जख्मी युवक की हुई थी मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-भूमि विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को हिलसा में बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मीना बाजार के पास रखकर हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का काफिला भी जाम में फंस गया।

नालंदा: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के काफिले को ग्रामीणों ने एक घंटे तक रोका, मारपीट में जख्मी युवक की हुई थी मौत 2आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ काफिले को रोक लिया, बल्कि जमकर हंगामा भी किया। मृतक की पहचान जूनियर गांव निवासी अनवर हुसैन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को खेत में मेढ़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अनवर का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

नालंदा: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के काफिले को ग्रामीणों ने एक घंटे तक रोका, मारपीट में जख्मी युवक की हुई थी मौत 3मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का काफिला मौके से गुजर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने काफिले को घेर लिया और मांझी से फरियाद की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article