आशा कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वे दिन जारी, टीकाकरण कार्य का किया बहिष्कार सभी केन्द्रों से वापस लौटे बच्चे

DNB Bharat Desk

वही आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी हड़ताल को संबोधित करते हुए पुर्व एमएलसी उषा सहनी ने कहा कि सरकार आशा कर्मी के साथ अन्याय कर रही है।

डीएनबी भारत 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टीकाकरण कार्य को पुर्ण रुप से बाधित कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी एकता का परिचय देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की बात कही।आशा कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वे दिन जारी, टीकाकरण कार्य का किया बहिष्कार सभी केन्द्रों से वापस लौटे बच्चे 2 आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल को लेकर विगत 14 दिनों से स्वास्थ्य विभाग के ओपीडी, प्रधानमंत्री सुरक्षित प्रसव,स्थाई व अस्थाई परिवार नियोजन,सर्वे कार्य को बंद कर दिया गया है, और अब टीकाकरण कार्य को पुर्ण रूप से बांधित कर दिया गया है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों की संख्या में अहले सुबह तीन बजे से ही टीकाकरण वैक्सीन रुम को चारों तरफ से घेर कर बैठ गई और टीकाकरण वैक्सीन को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा से किसी भी क्षेत्र में नहीं जाने दिया। वही आशा कार्यकर्ताओं के राज्य व्यापी हड़ताल को संबोधित करते हुए पुर्व एमएलसी उषा सहनी ने कहा कि सरकार आशा कर्मी के साथ अन्याय कर रही है। सरकार के द्वारा एक तरफ महिलाओं को आरक्षण व सम्मान देने की बात कह रहे हैं। आशा कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वे दिन जारी, टीकाकरण कार्य का किया बहिष्कार सभी केन्द्रों से वापस लौटे बच्चे 3वहीं दुसरी तरफ आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन के लिए बार बार हड़ताल करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा आशा कर्मी को सम्मान जनक वेतन देने के आश्वासन के बावजूद आज तक उन्हें सम्मान जनक वेतन नहीं दिया गया है। कोराना काल में जब कोई डॉक्टर या पदाधिकारी अपने कार्यालय से निकलना नहीं चाहते थे वैसे समय में आशा कर्मी अपनी जान की प्रवाह किए बगैर अपने कार्य क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए उनके बीच दवा वितरण करने का काम किया। लेकिन आज तक सरकार के द्वारा आशा कर्मी को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। तब तक सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य के किसी काम में आशा कर्मी भाग नहीं लेगी। वही आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग व सरकार के द्वारा आशा कर्मी के हड़ताल को दमन करने की साज़िश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पुरे बिहार में टीकाकरण का कार्य बंद है जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं होती है तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर सोनी कुमारी,कारण कुमारी,रूब्बी कुमारी,पुनम कुमारी,विभा कुमारी,रिंकू कुमारी,पिंकी कुमारी,सुशीला कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article