भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का फूंका पुतला 

DNB Bharat Desk

 

कहा-मुख्यमंत्री दिमागी रूप से पागल हो गए हैं, उन्हें अविलंब राजनीति से सन्यास लेकर मानसिक चिकित्सक से अपना इलाज कराए।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि के नेतृत्व में पटेल मैदान गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया।प्रदर्शन के दरम्यान भाजपाई नीतीश मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री हाय हाय, मुख्यमंत्री शर्म से डूब मरो इत्यादि नारा लगा रहे थे।इस दरम्यान गुस्साए महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश के पुतले को सैंडल जूते से पिटाई भी किया।

- Sponsored Ads-

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का फूंका पुतला  2भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया की जिस प्रकार से लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित, असभ्य, घिर्णित एवं अनैतिक बयान दिया गया है, इससे बिहार समेत पूरे देश मे माताएं एवं बहने गुस्से से आग बबूला हो गयी है। इस प्रकार के बयान ने राजनीति को कलंकित किया है। मुख्यमंत्री को एक मिनट भी मुख्यमंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें अविलंब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का फूंका पुतला  3महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजलि ने कहा कि देश के करोड़ो महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री ने भद्दा मजाक किया है, यह बेहद शर्मनाक हरकत है, लगता है कि मुख्यमंत्री दिमागी रूप से पागल हो गए हैं, उन्हें अविलंब राजनीति से सन्यास लेकर मानसिक चिकित्सक से अपना इलाज कराए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article