बेगूसराय के रामधारी सिंह इंजीनियर कॉलेज में अपना एडमिट कार्ड लेने आया छात्र की कॉलेज परिसर में ही हुई मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय एक इंजिनियर छात्र की अनायास ही सोये अवस्था मे मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है की छात्र गया का रहने वाला है और बेगूसराय के रामधारी सिंह इंजीनियर कॉलेज अपना एडमिट कार्ड लेने आया था। मृतक छात्र कॉलेज कैम्पस मे ही एक छात्र के रूम पर ठहरा था। इसी दौरान उसे मरा हुआ पाया गया।

- Sponsored Ads-

जिसे बाद मे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे लाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध मे इंजीनियर के एक छात्र ने बताया की मृतक गया का रहने वाला है जो सिविल इंजिनिरिंग मे 21-25 का छात्र था। मृतक अपने बैक पेपर के एग्जाम के सिलसिले मे एडमिट कार्ड लेने इंजिनियरिंग कॉलेज आया था, और उनके बगल के रूम मे ठहरा था जबकि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अपने रूम मे चला गया था।

तभी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो पास के रूम मे देखने गया तो वो बेसुध पड़ा हुआ था जिसके बाद वो पास के अन्य लोगो को इसकी सुचना दी और उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। जहाँ डॉक्टरो ने उसके परिजनों को बुलाने को कहा है।
फिलहाल इंजिनियरिंग छात्र की मौत एक रहस्य बना हुआ है। मौत कब और कैसे हुई जाँच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article