बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनो की चित्कार से पुरा इलाके हुआ गमगीन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा बहूरबन्ना के गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मे स्थानीय लोगो ने मृतक को हर संभव बचाने की कोशिश की लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका। बाद मे हो हल्ला होने के बाद परिजनों को इसकी सुचना मिली तो चीख पुकार मच गया। काफी मशक्कत से युवक का शव पानी से निकाला गया।

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के रहने वाले स्वर्गीय देवनारायण सिंह के लगभग चालीस वर्षीय पुत्र बबलू सिंह के रूप मे हुई है। घटना के संबंध में भाई सुधीर सिंह ने बताया कि उनका भाई आज दिन के 11:00 गंगा स्नान के लिए सिहमा बहुरबन्ना गंगा घाट पर गया हुआ था,इसी दौरान जैसे ही वह पानी में कूदा वह पानी मे ही डूबा रह गया और बाद मे उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डुबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनो की चित्कार से पुरा इलाके हुआ गमगीन 2उनका भाई एक साइकिल मिस्त्री है और उसका एक पुत्र है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article