बेगूसराय में छोटे भाई की छठी के जश्न में गूंजी चीखें, डीजे से करंट लगने पर बड़े भाई की मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे दिल को झकझोड़ देने वाली घटना सामने आयी है जहाँ घर मे नवजात भाई का छट्ठी मनाने की खुशी के बीच बड़े भाई की करेंट लगने से मौत हो गयीं है।  इस घटना के बाद इलाके मे मातमी सन्नाटा पसर गया वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

- Sponsored Ads-

घटना लाखो थाना क्षेत्र के मंझलापुर गावं की है।मृतक बच्चे की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के मंझलापुर गाँव के रहने वाले बिकास कुमार का पुत्र आदित्य कुमार के रूप मे हुई है। इस घटना संबंध में बताया जाता है की छह दिन पहले मृतक आदित्य कुमार के भाई का जन्म हुआ था। पुरे घर मे खुशी का माहौल था। 

और मिठाईया भी बांटी जा रही थी। बीती रात बच्चे के जन्म के छह दिन पूरा होने पर छठी के कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इसी बीच मृतक के घर मे बज रहे DJ मे प्रवाहित करेंट की चपेट मे आने से मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गयीं। एक घटना के सामने आने के बाद खुशी का माहौल मातम मे तब्दील हो गया। 

परिबेगूसराय में छोटे भाई की छठी के जश्न में गूंजी चीखें, डीजे से करंट लगने पर बड़े भाई की मौत 2वार के लोग भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद मे सुचना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आये की कारवाई मे जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article