अज्ञात युवती के शव की पहचान समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर निवासी के रूप में हुई,इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नदी किनारे ढाब से झाड़ी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को नदी किनारे ढाब में लोगों ने एक महिला का शव देखकर इसकी जानकारी लोगों को दी। सूचना फैलते ही काफी संख्या में लोग शव को देखने के लिए जुट गए।

- Sponsored Ads-

बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई वही मृतिका की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर जेल चौक निवासी अशोक यादव की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है।

अज्ञात युवती के शव की पहचान समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर निवासी के रूप में हुई,इलाके में फैली सनसनी 2बताया जाता है कि 15 जनवरी को घरेलू विवाद के बाद मृतिका अपने घर से निकल गई थी जिसका शव आज बरामद हुई।पुलिस ने मृतिका के शव के करीब से सलफास की गोलियां बरामद की है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article