बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने कई तरह के नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के नबटोल निवासी आलोक कुमार उर्फ शिवम के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि वर्तमान में शिवम नगर थाना क्षेत्र के ही विष्णुपुर मोहल्ले में रहता है। आज पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम कुमार हेमरा चौक के समीप एक मंदिर के पास स्मैक की खेप एवं शराब के साथ देखा गया है जिसे वह नशेड़ियों के बीच बेचने की फिराक में है। इसी सूचना पर नगर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर शिवम भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता, नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 2गिरफ्त में आए शिवम कुमार के पास पुलिस ने लगभग 700 ग्राम से अधिक स्मैक 1 लीटर से अधिक विदेशी शराब ,एक सोने की चेन, एक सोने की ब्रेसलेट एवं बाइक की बरामद की है। फिलहाल पुलिस शिवम कुमार से पूछताछ कर रही है। डीएसपी सदर सुबोध कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद शिवम कुमार के घर पर भी तलाशी ली जाएगी तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article