डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आज पुलिस के लिए अच्छा दिन साबित हुआ जहां पुलिस ने बेगूसराय की पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
- Sponsored Ads-

इस दौरान अपराधियों के साथ पुलिस को मुठभेड़ करना पड़ा जिसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है पूरा मामला तेघरा थाना क्षेत्र के मथुरापुर दियारा की है पुलिस के द्वारा अभी तक अपराधियों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया गया है
हालांकि बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि चार अपराधियों को हिरासत में लिया गया है एवं इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से 1 अपराधी घायल है एवं हथियार भी बरामद किए गए है और अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
