बेगूसराय में प्रसव कराने के दौरान जच्चा और बच्चा की निजी अस्पताल में मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक में जमकर किया हंगामा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में प्रसव कराने के दौरान जच्चा और बच्चा की निजी अस्पताल में मौत हो गई। वही  मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाकर निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। घंटों तक निजी क्लीनिक में हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वही  घटना के बाद डॉक्टर और निजी अस्पताल के सभी स्टाफ क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। अब तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जच्चा बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों ने निजी क्लीनिक में इलाज मिलापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।

 वही हंगामा की सूचना मिलते ही नगर थान, मुफस्सिल थाना,रतनपुर थाना  के  थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल बवाल कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन लोग मरने को तैयार नहीं था। घंटे तक पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने में पसीना छूट गया।यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित एक निजी क्लीनिक की है। मृत महिला की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुमार गौरव की पत्नी दीपा राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि दीपा कुमारी को प्रसव होने वाला था।  परिजन ने बताया कि दीपा कुमारी को अचानक पेट में दर्द हुआ। दर्द होने के बाद निजी अस्पताल लाया गया।

 बेगूसराय में प्रसव कराने के दौरान जच्चा और बच्चा की निजी अस्पताल में मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक में जमकर किया हंगामा 2लेकिन इमरजेंसी फीस लेने के बावजूद भी उसे देखने में तीन घंटा लगा दिया। उन्होंने बताया कि जब प्रसव करने के लिए ऑपरेशन रूम ले गया। इस दौरान पहले बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब बच्चा की मौत के होने के बाद कुछ देर के बाद जच्चा की भी मौत हो चुकी थी लेकिन परिजन को बिना बताए हुए एंबुलेंस पर दीपा को लोड कर दूसरे अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने कहा कि पहले से मरा हुआ है।  घटना का सूचना मिलते ही परिजन उम्र हो गए और निजी अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। 

उन्होंने बताया है कि जब मौत के करण पूछने के लिए गए तो  अस्पताल के स्टाफ बदतमीजी करने लगे और बाउंसर को बुलाकर धमकाने लगे। परिजनों का आरोप है की यह डॉक्टर लुटेरा है और मेरे परिवार को खत्म कर दिया। वही हंगामा की घटना सुनकर कई थाने के पुलिस घटनास्थल पहुंचकर तकरीबन 7 घंटा तक हंगामा कर रहे लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। वही परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।  

बेगूसराय में प्रसव कराने के दौरान जच्चा और बच्चा की निजी अस्पताल में मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक में जमकर किया हंगामा 3घटना के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया है कि एक निजी अस्पताल में प्रसव कराने के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने के के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article