बेगूसराय: रिफाइनरी प्लांट में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी  प्लांट के अंदर एक ठेकेदार के अंदर काम करने वाले मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद परिजन सहित कर्मियों में हाहाकार मच गया।

 खास बात यह है कि आरोप लगाया जा रहा है कि ठेकेदार के आदमियों के द्वारा मृतक के शव को सदर अस्पताल में लाकर छोड़ दिया गया। एवं परिजनों को इसकी सूचना भी नहीं दी गई। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के पनसला निवासी उड़न देव सिंह के पुत्र शंभू कुमार सिंह के रूप में की गई है। 

बेगूसराय: रिफाइनरी प्लांट में सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा 2मृतक के भाई मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई लंबे समय से रिफाइनरी के ठेकेदारी का काम करने वाली एक कंपनी  में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे एवं बीते शाम उनकी संदेहास्पद मौत हो गई । परिजनों ने उक्त कंपनी से मुआवजे सहित अन्य सुविधा की मांग की है।

 इसको लेकर परिजनों के द्वारा लंबे समय तक सदर अस्पताल में प्रोटेस्ट भी किया गया। मौके पर मटिहानी के विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने परिजनों से मुलाकात की एवं उन्हें आश्वासन भी दिया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article