समस्तीपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत: बच्चादानी के ऑपरेशन में बिगड़ी महिला की तबीयत, परिजनों का ‘C Max Hospital’ में किया भारी हंगामा

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर सरोजनी गली स्थित एक निजी अस्पताल ‘C Max Hospital’ में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

- Sponsored Ads-

मृतका की पहचान भमरूपुर गांव निवासी नीरु देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, नीरु देवी को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे इमरजेंसी अस्पताल रेफर करने की बात कही, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई।

समस्तीपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत: बच्चादानी के ऑपरेशन में बिगड़ी महिला की तबीयत, परिजनों का 'C Max Hospital' में किया भारी हंगामा 2महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजन को समझाने में जुटी हुई है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article