“बिहार की महिलाओं को 25 हजार में खरीदने की बात कहना शर्मनाक, गिरधारी लाल मांगें माफी”: अश्वमेघ देवी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर से जदयू की विधायक और बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।  उन्होंने कहा है कि गिरधारी लाल का यह बयान महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। मंत्री पति को तुरंत सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

बिहार की महिलाएं इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। नीतीश कुमार महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जदयू ने भी इस घटना की निंदा की है। महिलाओं के मान सम्मान के लिए पूरी जदयू खड़ी है। गिरधारी लाल के बयान की जितनी भर्त्सना की जाए वह काम है। समस्तीपुर से जदयू की विधायक अश्वमेघ देवी रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं को 25000 में खरीदने की बात करने वाले गिरधारी लाल को यह पता होना चाहिए कि बिहार की महिलाएं पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है।

 "बिहार की महिलाओं को 25 हजार में खरीदने की बात कहना शर्मनाक, गिरधारी लाल मांगें माफी": अश्वमेघ देवी 2 राजनीतिक क्षेत्र से लेकर प्रशासनिक महकमां के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सर्वोच्च पदों पर है। ऐसी स्थिति में गिरधारी लाल का बयान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। वह बिहार की महिलाओं के सम्मान के लिए उनके साथ खड़ी है। यहां बता दें कि दो दिन पूर्व उत्तराखंड के मंत्री पति गिरधारी लाल साहू ने एक कार्यक्रम के दौरान बिहार की महिलाओं को 25000 में खरीद लेने की बात कही थी। इस दौरान मंच पर बैठे लोग हंस रहे थे। इस दौरान वहां कोई भी लोग महिलाओं के साथ खड़े नहीं दिखे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article